छत्तीसगढ़

मुस्लिम युवक से लव मैरिज करने वाली युवती की नदी में मिली लाश, दो दिन से थी लपता, पति ने पुलिस को नहीं किया था इन्फॉर्म

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोरबा। कोरबा जिले के हसदेव नदी से एक महिला का शव बरामद किया गया है। ये शव गुरुवार को मिला है। बताया जा रहा है कि महिला दो दिन से लापता थी। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सर्वमंगला हसदेव नदी में गुरुवार की सुबह लोग नहाने के लिए पहुंचे तो एक महिला लाश उन्हें दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों ने शव देखा, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। महिला की हत्या कर शव को पानी में फेंकने का अंदेशा जताया जा रहा है।

पुलिस ने आसपास के इलाके में मुनादी कराई। इस पर भिखारी टोला निवासी शेख रमजान पहुंचा और उसने महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की। उसका नाम पूजा मिश्रा (30) बताया। शेख रमजान ने पुलिस को बताया कि वह हमाल का काम करता है। करीब 6 साल पहले पूजा मिश्रा से लव मैरिज की थी। दोनों के 5 साल की एक बेटी भी है। पूजा 4 माह की गर्भवती थी। शेख रमजान ने पुलिस को बताया कि पूजा का 2 दिन से कुछ पता नहीं था। इसके बाद से ही उसकी तलाश कर रहा था। हालांकि उसने पत्नी के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थी। इसको लेकर शेख रमजान उसे मना भी करता था, लेकिन पूजा नहीं मानती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button