पुरानी पेन्शन बहाली का प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने किया स्वागत  

 कर्मचारियो की मिली होली की सौगात

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा अपने 2022–23 के बजट मे प्रदेश मे पुरानी पेन्शन बहाली का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के कर्मचारियो के भावना के अनुरुप ,तथा अपने जन घोषणा पत्र 2018 के अनुपालन मे उठाये गये कदम की जमकर सराहना की है। प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पीके हिरवानी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिरमौर जिला संयोजक आरके बंजारे महिला प्रकोष्ठ जिला संयोजक गीता साहू डीकेश्वर साहू मंगल सिंह ध्रुव राजेश कुमार नेताम केदारनाथ वर्मा बीपी साहू लीलाधर साहू रेणुका साहू नीरा महंत अहिल्या साहू पुष्पा वर्मा कृष्णा कुमारी यादव कुमारी यादव समीर रंजन नवरंगे देवेंद्र कुमार लहरें प्रेम प्रकाश केसरवानी रोहित भुनेश्वर ध्रुव सोन चंद साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज समय से पहले होली मनाने का अवसर दे दिया है अगर केन्द्र या राजस्थान सरकार की तरह प्रदेश के कर्मचारियो को 14% मंहगाई भत्ता की भी सौगात दी जाती तो आज कर्मचारी होली व दीपावली एक साथ मनाते फिर भी पुरानी पेंशन बहाली का प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति खुशी का इजहार करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button