छत्तीसगढ़न्यूज़

पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे ली गई सद्भावना दिवस की शपथ

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दिनेश दुबे @आप की आवाज
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे ली गई सद्भावना दिवस की शपथ…*
बेमेतरा=देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 18 अगस्त 2022 को शाम 4:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा परिसर में कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों ने भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा सभी प्रकार के मतभेद सुलझाने की प्रतिज्ञा ली।
* पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने अधिकारी कर्मचारियों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाई। प्रतिज्ञा में कहा गया है कि “मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भातरवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा/करूंगी। मैं पुन: प्रतिज्ञा करता/करती हॅू कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी। ज्ञात हो कि राज्य शासन के निर्देश पर 19 एवं 20 अगस्त 2022 को शासकीय अवकाश होने के कारण आज गुरूवार को यह शपथ ली गई।
* एसडीओपी कार्यालय व समस्त थाना/चौकी, अजाक, महिला सेल एवं रक्षित केन्द्र बेमेतरा में भी अधिकारी कर्मचारियों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाई गई।
     इस अवसर पर डीएसपी राजेश कुमार झा, सउनि (अ) प्रदीप देशमुख, अजय देवांगन, संतोष सोनवानी, प्रवीण लोहले, प्रधान आरक्षक सुरज भान सिंह, ताम्रध्वज देशमुख कन्हैया लाल शर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button