पुलिस अधीक्षक ने जिले के प्रधान आरक्षक को स्टार व कैप लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत…

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने जिले के प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा एवं मोहन साहू को स्टार व कैप लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत…
बेमेतरा — पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल (भा.पु.से.) के आदेशानुसार आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी  राजीव शर्मा, डीएसपी रामकुमार बर्मन, डीएसपी  कमल नारायण शर्मा द्वारा बेमेतरा जिले में कार्यरत प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा एवं मोहन साहू को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक की योग्यता सूची वर्ष 2021 में लाये गये है, जिन्हे प्रधान आरक्षक की पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण करने के पश्चात सहायक उप निरीक्षक के पद पर ( विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पदोन्नति प्राप्त प्रधान आरक्षक को ) स्टार व कैप लगाकर पदोन्नत किया गया।
       पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक विनोद शर्मा एवं मोहन साहू को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसके साथ ही उन्होने कहा कि पदोन्नति के साथ – साथ पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक के उत्तरदायित्व में बढोत्तरी हुई है, इसी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए समाज में कानून तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी राजीव शर्मा, डीएसपी रामकुमार बर्मन, डीएसपी  कमल नारायण शर्मा द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त सहायक उप निरीक्षक को शुभकामनायें देते हुए बेमेतरा जिले की पुलिसिंग एवं आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने हेतु बताया गया।
     इस कार्यक्रम में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया, मुख्य लिपिक  हरिओंम विश्वकर्मा, एसआरसी/ स्थापना लिपिक श्री लुमेश देवांगन, प्रधान आरक्षक सुरज भान सिंह व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button