
नारायणपुर। पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार राज्यभर से 78 उप निरीक्षक को निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति प्रदान कि गई है।
उक्त पदोन्नति प्रक्रिया के तहत जिला नारायणपुर के 06 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति का लाभ मिला है। इसी परिप्रेक्ष्य में 26 जनवरी 2022 को नारायणपुर पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के द्वारा उपेन्द्र कुमार शाह, प्रहलाद साहू, सुनील कुमार सिंह, नरेश कुमार सलाम, हरिनाथ रावत, द्वारका मण्डावी को उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर स्टार लगाकर विभागीय पदोन्नति दी गई है।

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने पदोन्नति प्राप्त सभी अधिकारियों को शुभकामना देते हुए भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने प्रेरित किया है।