छत्तीसगढ़रायगढ़

पुलिस के लाख कोशिश के बावजूद चोरों के हौसले  बुलंद,मोबाईल दुकान में चोरी की घटना कों दिए अंजाम, CCTV में कैद हुई चोरी की तस्वीरें ।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

रायगढ़। शहर हो या ग्रामीण पुलिस के लाख कोशिश के बावजूद भी चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्हें पुलिस का डर या खौप नहीं है ऐसा नहीं की पुलिस चोरों के प्रति कार्रवाई नहीं कर रही है लगातार कार्रवाई होने के बावजूद भी चोरी की वारदात लगातार बढ़ती ही जा रही है इसी कड़ी में चोरों ने आज रात जूटमिल थाना क्षेत्र के कोडा़तराई बस स्टैंड के पास सविन मोबाईल दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। बीती रात 12 बजे के बाद दो अज्ञात शातिर चोरों दुकान के हाडवेस्टर छप्पर को तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखे मोबाइल फोन से हाथ साफ करते नजर आ रहे हैं।

चोरी की पूरी वारदात मोबाईल दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई है। चोरों ने बड़ी ही चतुराई से वारदात को अंजाम दिया और बड़ी संख्या में मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए। दुकान संचालक ने इस गंभीर मामले की सूचना जुटमील पुलिस को दी है। चोरी की गई संपत्ति का मूल्य अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है जिसका आंकलन किया जा रहा। मामले की गहन जांच जारी है। घटनास्थल का मुआयना करते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है ताकि चोरों की पहचान की कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। 

यह चोरी व्यावसायिक क्षेत्र में हुई है। व्यापारियों ने भी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। जांच के दौरान जुटमील पुलिस ने आसपास के इलाकों में गहन पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तार करने की बात कही है

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button