पुलिस ने रिपोर्ट के 05 घण्टे के भीतर चोरी गई मोटर सायकिल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार…. धारा 457, 380 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध

थाना-तुमला में आरोपी श्याम साय पैंकरा उर्फ मिर्चा पिता पैंराग साय पैंकरा उम्र 22वर्ष निवासी-तेलाईन थाना-तुमला जिला-जष
जशपुर (छ0ग0) के विरूद्ध अपराध क्रमांक 37/2021 धारा 457, 380 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25-07-2021 को प्रार्थी भगत राम पिता शंकरराम उम्र 39 वर्ष निवासी-दलेसर छतरपारा थाना-तुमला जिला-जशपुर (छ0ग0) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24-07-2021 को अपनी मोटर सायकिल हीरो एच एफ डीलक्स बिना नंबर कीमती 40,000/-रूपये को घर के बरामदा में खड़ी कर रात्रि 09ः00 बजे खा पीकर सब सो गये थे। प्रार्थी का पुत्र सुरेन्द्र रात्रि के लगभग 01ः00 बजे उठा तब देखा मोटर सायकिल नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, रिपोर्ट पर थाना-तुमला में अपराध क्रमांक 37/2021 धारा 457, 380 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई। तुमला पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान संदेही आरोपी श्याम साय पैंकरा उर्फ मिर्चा निवासी ग्राम-तेलाईन को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया एवं चोरी गई मोटर सायकिल को आरोपी से बरामद किया गया। आरोपी श्याम साय पैंकरा उर्फ मिर्चा पिता पैंराग साय पैंकरा उम्र 22 वर्ष निवासी-तेलाईन थाना-तुमला जिला-जशपुर (छ0ग0) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से रिपोर्ट दिनांक से 05 घण्टे के भीतर दिनांक 25-07-2021 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं मोटर सायकिल बरामद करने तथा आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक जे0 एक्का थाना प्रभारी तुमला, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार साहू, आरक्षक क्रमांक 760 संदीप एक्का, आरक्षक क्रमांक 689 विनोद केरकेट्टा का विशेष योगदान रहा है।

Share This Article
Leave a review