पुलिस विभाग द्वारा जिले में कोविड-19 से बचाव हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान 

जशपुरनगर 16 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के दिशा-निर्देश में पुलिस विभाग द्वारा आज जिले में कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें जिला मुख्यालय सहित जिले के थाना, चैकी क्षेत्रों के बस स्टैण्ड सहित  चौक-चौराहों  में आम नागरिकों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के प्रति जागरूकता लाने हेतु समझाईश दी गई। 
           जिला मुख्यालय में यातायात पुलिस जशपुर द्वारा पुलिस कल्याण पेट्रोल पम्प, गम्हरिया तिराहा सहित जिले के थाना कुनकुरी, कांसाबेल, तपकरा, पत्थलगांव के बस स्टैण्ड एवं बागबाहर के तहसील  चौक   में मास्क के प्रति जागरूकता लाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कोविड-19 महामारी के रोकथाम हेतु बिना मास्क रोड में चलने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं पैदल यात्रियों को रोक-रोककर मास्क वितरण किया गया एवं बिना मास्क लगायें घर से न निकलने ,भीड-भाड़ वाले स्थानों से बचने, अपनी आँख, नाक और मुंह को छुने से बचने, हाथ साबुन और पानी से नियमित तौर पर अच्छे से धोने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने, खॉसते या छींकते समय टिशु-रूमाल का प्रयोग करने की आम नागरिकों को समझाईश दिया गया। उक्त अभियान में थाना प्रभारी कुनकुरी, कांसाबेल, तपकरा पत्थलगांव, बागबाहरा, यातायात प्रभारी जशपुर एवं अन्य स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button