छत्तीसगढ़न्यूज़

पुलिस विभाग में तबादला, अभिषेक माहेश्वरी बने बिलासपुर के नए एएसपी, देखें सूची

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस विभाग में ट्रांसफर किया गया है। प्रदेश में 7 एएसपी (ASP) के तबादले किए गए हैं। रायपुर के एएसपी अभिषेक माहेश्वरी को बिलासपुर का नया एएसपी और लखन पटले को रायपुर का नया एएसपी बनाया गया है। इसके अलावा पीतांबर पटेल को एएसपी क्राइम रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बता दें कि गृह विभाग ने तबादले की सूची जारी की है। इसके साथ ही विवेक शुक्ला को एएसपी मोहला-मानपुर, पुपलेश पात्रे को एएसपी अंबिकापुर, सोनिया धरड़े को एएसपी आइयूसीएडब्ल्यू, पदमश्री तंवर एएससी आइजी कार्यालय दुर्ग रेंज और राहुल देव शर्मा को एएसपी राजनांदगांव बनाया गया है।

गौरतलब है कि आगामी महीने में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर लगातार प्रदेश में तबादले का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज मंगलवार रात को एकबार छत्तीसगढ़ में तबादला किया गया है। आने वाले समय में प्रदेश में और भी बदलाव होने की संभावना है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button