न्यूज़

पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे ? नाले में मिला लेडी कांस्टेबल का शव

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस ने जब जांच की, तो पता चला कि शव महिला कांस्टेबल रुचि सिंह का है. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई. पुलिस का कहना है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है. फेसबुक के माध्यम से महिला कांस्टेबल की दोस्ती नायब तहसीलदार से हुई थी. पुलिस इस मामले में कड़ियां जोड़ते हुए गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, महिला कांस्टेबल बीते 13 फरवरी से ड्यूटी पर नहीं गई थी. इसके बाद महिला सिपाही के साथियों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, मगर रुचि सिंह का फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था. इसके बाद साथियों ने केस दर्ज कराया. बता दें कि महिला कांस्टेबल का शव काली माता इलाके के नाले से बरामद हुआ. इसकी सूचना लखनऊ के PGI थाने की पुलिस ने सुशांत गोल्फ थाना को दी. इसके बाद कांस्टेबल रुचि सिंह के साथ काम करने वाले साथी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान की. साथ ही साथ पुलिस ने बिजनौर में महिला कांस्टेबल के परिवार वालों को भी सूचना दी.

पुलिस के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग का है. महिला सिपाही रुचि विवाहित थी. उसकी शादी एक कांस्टेबल से हुई थी. वह वर्तमान में कुशीनगर में तैनात हैं. जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात नायब तहसीलदार की फेसबुक से जरिए रुचि से दोस्ती हुई थी. इसके बाद बातचीत बढ़ी. बीते 5 सालों से दोनों रिलेशनशिप में थे. बताया ये भी जा रहा है कि नायब तहसीलदार भी विवाहित है, किन्तु महिला सिपाही उसपर शादी का दबाव बना रही थी.

फिलहाल पुलिस, आरोपी नायब तहसीलदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि लखनऊ पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाएगी कि आखिर महिला की हत्या क्यों की गई.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button