महिला जनप्रतिनिधियों को मानदेय नहीं मान की जरूरत — प्रज्ञा निर्वाणी

दिनेश दुबे
आप की आवाज
महिला जनप्रतिनिधियों के मानदेय नही मान की जरूरत: प्रज्ञा निर्वाणी
चुने हुए महिला जनप्रतिनिधियों को उनके पंचायतों के कार्यक्रम में  ससम्मान बुलाया जाए,इसकी जिम्मेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए:प्रज्ञा निर्वाणी
जिले के महिला जनप्रतिनिधियों के लिए बेमेतरा में स्पेशल मूवी शो:प्रज्ञा निर्वाणी
बेमेतरा — जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने अधिकारी कर्मचारियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पंचायत की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को मानदेय की अपेक्षा मान की जरूरत है,उन्होंने कहा है कि महिला पंच हो,सरपंच हो जनपद सदस्य हो या जिला पंचायत की सदस्य हो अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए घर के बाहर की देहरी अपने अस्तित्व और सम्मान के लिए लांघती है,पर अधिकारियों  का रवैया उनके प्रति घोर निराशा जनक रहता है, उन्होंने बजाय प्रोत्साहित और उत्साहित करने के उनके साथ अपने अधिकारी हो जाने का दम्भ भरते है मानो जैसे उनके अहंकार को पोषण मिल रहा हो,
मैंने निजी तौर पर निर्वाचीत महिला जनप्रतिनिधियों से बात की ,चर्चा की उनसे बातों के दौरान यह उनकी व्यथा निकल कर बाहर आई है कि इतने लोगो का प्रतिनिधित्व करने के बावजूद जन प्रतिनिधि होने के बावजूद अधिकारी न तो सम्मान ही देते न ही उनके बातों को अमल में लाने।गंभीर दिखाई देते, इस स्थिति पर पूरे सभ्य समाज को चिंतन करना चाहिए,
क्या यही नारी शक्ति का सम्मान है,क्या यही बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य है,क्या यही हर साल मनाए जाने वाले महिला ससक्तिकरण का प्रतिफल है कि साल में एक बार मान देने का ढोंग हो और साल भर उनके सम्मान को कम आंका जाये,
जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा है कि जिले के सभी महिला जनप्रतिनिधियों के चाहे वो किसी भी राजनैतिक दल से ताल्लुक रखती हो जिला मुख्यालय बेमेतरा में एक परिसम्मेलन का आयोजन करेंगी,
इस बाबत उन्होंने मिल कर जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंह देव को भी इस विषय से अवगत कराया है कि चुने हुए महिला जनप्रतिनिधियों को उनके पंचायतों के कार्यक्रम में  ससम्मान बुलाया जाए,इसकी जिम्मेदारी सुनिश्चित होनी चाहिये

महिला सरपंचों, जनपद सदस्यों,जिला पंचायत सदस्यों महिला पार्षदों के लिए निःशुल्क स्पेशल मूवी शो का आयोजन की तैयारी है जिसका आयोजन जिला मुख्यालय बेमेतरा के छबिगृहँ में किया जाएगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button