Big breaking मुख्य मार्ग पर पहाड़ी कोरवा समुदाय परिवार के पांच लोगों को रौंदा अज्ञात वाहन, एक की हुई घटनास्थल पर ही मौत…. वहन फरार

मामला जशपुर जिला अंतर्गत थाना बगीचा का है जहां राह चलते पहाड़ी कोरवा परिवार के साथ भीषण हादसा हुआ है।तेज रफ्तार अज्ञात वाहन राहगीरों को कुचलते हुए फरार हो गया। हादसे में एक पहाड़ी कोरवा महिला की मौत हो गई है।वहीं 2 बच्चे एवं एक महिला एवं एक पुरुष गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें बगीचा अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। एक महिला एवं दो बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रिफर कर दिया गया है।

बगीचा मुख्य मार्ग में एटीएम के पास हुए भीषण हादसे में पहाड़ी कोरवा परिवार के 4 सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।घटना रात्रि लगभग 08:45 बजे की है।तेज रफ्तार कार हाईस्कूल चौक की ओर से आ रही थी और पहाड़ी कोरवा परिवार धान काटके वापस बाजार डाँड़ की ओर जा रहे थे।

तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए फरार हो गया।मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई वहीं अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बगीचा के स्थानीय नागरिकों ने एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी जिसके लगभग आधे घंटे बाद मौके पर एम्बुलेंस पहुचीं तब तक घायल सड़क पर तड़पते रहे।घायलों को बगीचा अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से उन्हें अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया है।

बगीचा पुलिस ने नाकेबंदी कराते हुए सभी थानों को अलर्ट कर दिया है।इस घटना से नगरवासियों में रोष व्याप्त है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button