देश विदेश

पूरे देश में 12 से 14 साल के बच्चों को आज से लगने लगी कोरोना वैक्सीन, 60+ को भी लगेगा प्रिकॉशन डोज

नई दिल्ली: पूरे देश में 12 से 14 साल के बच्चों को आज से कोरोना का टीका लगना शुरू हो चुका है. इसके साथ ही 60 से अधिक उम्र के सब लोग भी आज से प्रिकॉशन डोज लगवा रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अपने नागरिकों को वैक्सीन लगाने के भारत के प्रयासों में आज का दिन एक महत्वपूर्ण दिन है. अब 12-14 आयु वर्ग के युवा वैक्सीन के लिए पात्र हैं और 60 से ऊपर के तमाम लोग एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं. मैं इन आयु वर्ग के लोगों से टीकाकरण कराने का अनुरोध करता हूं.

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कोरोना टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत 12-14 आयुवर्ग के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगना आज से शुरू हो गया है. उन्होंने लिखा कि 60 से अधिक उम्र के सब लोग भी आज से प्रिकॉशन डोज लगवा सकेंगे. वहीं, गुजरात में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर 12 से 14 वर्ष के 22 लाख से भी अधिक बच्चों का पंजीकरण किया गया है. बच्चों को कोवैक्सीन लगाया जा रहे हैं, दूसरा डोज 28 दिनों के बाद लेना है.

इस अभियान को गुजरात के स्कूलों में ही शुरू किया गया है, ताकि स्कूल में ही बच्चों को टीका मिल जाए. इस पूरी प्रकिया में 2500 से अधिक अलग-अलग स्कूल में जाकर बच्चों को टीका लगाया जाएगा.

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button