बॉलीवुड

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में लारा दत्त को पहचान पाना हुआ मुश्किल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म बेलबॉटम का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया। विमान अपहरण की सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में अक्षय के अलावा लारा दत्ता , वाणी कपूर और हुमा कुरैशी लीड रोल में है। रिलीज हुए इस ट्रेलर में इन सभी की पहली झलक देखी जा चुकी हैं। दर्शकों को ट्रेलर पसंद आया। लेकिन ट्रेलर में लारा दत्ता के ट्रांसफॉरमेशन ने लोगों को हैरान कर दिया। ट्रेलर में लारा को पहचान पाना मुश्किल हो गया।

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में लारा दत्त को पहचान पाना हुआ मुश्किल

आपको बता दें कि लारा दत्ता इस फिल्म में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। इस भूमिका में खरी उतरने के लिए लारा ने खूब मेहनत की हैं। इस रोल के लिए लारा ने प्रोस्थेटिक्स मेकअप का सहारा लिया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद लारा और उनके मेकअप आर्टिस्ट सोशल मीडिया पर खूब सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि लारा ने इंदिरा गांधी के रूप में एकदम फिट लगी रही हैं। उन्होंने उनका अंदाज और रूप हूबहू अपनाया है।

फिल्म में अक्षय कुमार है अंडरकवर अधिकारी

फिल्म में अक्षय कुमार एक अंडरकवर अधिकारी की भूमिका में हैं, जिन्हें भारत सरकार द्वारा चार अपहर्ताओं से 240 यात्रियों को बचाने के लिए नियुक्त किया गया है। कोरोना काल के बाद ‘बेल बॉटम’ पहली बिग बजट फिल्म होगी जो थिएटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म को 3D में भी रिलीज किया जाने वाया है। ये फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिषा आडवाणी और निखिल आडवाणी ने प्रोड्यूस किया है और रणजीत तिवारी ने इसे डायरेक्ट किया है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button