पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के घर मे हुई केंद्रीय टीम की विशेष बैठक,बड़ी जिम्मेदारी के बाद पूर्व मंत्री अब करेंगे देश भर में दौरा

देश भर के जनजाति समाज के दिग्गज नेताओं ने पूर्व मंत्री के गणेश राम भगत के बंगले में बैठक कर लिया अहम फैसला

जशपुर(राकेश गुप्ता):- अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 15 जुलाई 2021 को मंच के राष्ट्रीय कार्यालय बाकी टोली में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री करिया मुंडा उपस्थित थे। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के के राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व श्री गणेश राम भगत को मिलने के पश्चात पहली बार उनके निवास में स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कोरोना महामारी की शांति के बाद राष्ट्रीय संयोजक श्री गणेश राम भगत का दौरा राष्ट्रीय स्तर पर करने की योजना बनाई गई। ज्ञात हो कि देश के विभिन्न जनजाति प्रदेशों में जनजाति समाज को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही है उक्त सभी भ्रम को दूर करने हेतु आगामी कार्यक्रम के रूप में श्री गणेश राम भगत का दौरा देश के विभिन्न राज्यों में करने की योजना बनी। उक्त बैठक में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामचंद्र खडारी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश बापट ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अतुल जोग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एचके नागु, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह एवं वरिष्ठ प्रचारक एवं कल्याण आश्रम के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सौम्याजुलू सहित देश के विभिन्न राज्यों के जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button