पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बोले- यह भेंट-मुलाकात या बदतमीजी और डांट, याद रखना, अहंकार जल्द टूटेगा…

रायपुर. मुख्यमंत्री के चौपाल से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि भीड़ में मौजूद एक महिला को सीएम बघेल बोलने का अवसर देने का निर्देश देते हैं. इधर मुख्यमंत्री के आसपास पुलिस अधिकारियों की हलचल बढ़ जाती है. मौका मिलते ही महिला बोलती है कि सर मैं पुलिस वालों की शिकायत करने आई हूं. मुझ पर चार बार हमला हो चुका है. मुख्यमंत्री उसे बीच में ही रोक कर नाम और पता पूछते हैं. महिला अपना नाम और पता बताती है. आरोप लगाती है कि भटगांव में उसे मुख्यमंत्री से मिलने पुलिस ने रोक दिया था, ताकि वह पुलिस की शिकायत न कर सके. इधर भीड़ हल्ला करने लगती है. मुख्यमंत्री बीच में ही टोकते हैं. भीड़ से कहते हैं कि यह क्या तमाशा है? क्या किसी को यहां आने से किसी ने रोका है. यह भी बोलते सुना जाता है कि नेतागिरी मत करो.

Share This Article
Leave a review