देश विदेश

पूर्व सीएम रमन सिंहऔर संबित पात्रा पर लगाया जालसाजी का आरोप, एफआईआर दर्ज:-

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर

रायपुर। कांग्रेस की कथित टूलकिट को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है। भाजपा ने आरोप लगाया था कि देश और कुंभ को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने एक टूलकिट बनाई है। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया था। इस कथित टूलकिट को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को सिविल लाइन थाने में शिकायत थी कि पूर्व सीएम रमन सिंह और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर कांग्रेस अनुसंधान विभाग का जाली लेटरहेड बनाकर मनगढ़ंत सामग्री इंटरनेट पर शेयर करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने सिविल लाइन थाने में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आदि ने कांग्रेस के अनुसंधान विभाग का जाली लेटर हेड तैयार कर झूठी और मनगढ़ंत सामग्री सोशल मीडिया पर शेयर की है। इससे प्रदेश के सांप्रदायिक कटुता और हिंसा की आशंका है। प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस से पूर्व सीएम के खिलाफ केस दर्ज  करने की भी मांग की थी। जिसके बाद रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ पुलिस जांच के बाद आईपीसी की धारा 504 ,505(1)BC ,469,188 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button