पेंशनरधारी कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न

अशोक सारथी
आप की आवाज
तमनार में पेंशनरधारी कल्याण संघ की बैठक समपन्न
धौंराभांठा:- जिले के ब्लॉक तमनार में 22 तारीख शुक्रवार को पेशनधारी कल्याण संघ तमनार का मासिक बैठक, संघ कार्यालय में रखी गई थी। इस बैठक में रायगढ़ पें.क. संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री के.एल. बरेठ तथा सचिव श्री हेमसागर षड़ंगी उपस्थित थे।
बैठक की मुख्य बिन्दु निम्नानुसार थी- जब तक जिला शाखा का रिकॉर्ड प्राप्त न हो तब तक सदस्यता राशि शाखा में ही रखें ऐसी मार्गदर्शन बरेठ जी द्वारा दी गई बाद में हिस्से की राशि जिले में जमा कर देंगे।
तमनार तहसील शाखा से पंडा जी के निधन के बाद जिले में उपाध्यक्ष का पद रिक्त है। जिसमें श्री बनमाली प्रसाद सिदार जी का नाम सर्वसम्मति से पास किया गया। जिसे बरेठ जी द्वारा अपने उद्बोधन में स्वीकार कर लिया गया जिसका सभी तालियों से स्वागत किया।
आगामी दो माह गर्मी को देखते हुए संघ द्वारा बैठक स्थगित किया गया।
पें.क.संघ जिला रायगढ़ द्वारा दायर किये गये कोर्ट में केशों के बारे में बरेठ जी द्वारा बताया गया। कई  सदस्य अपना उद्बोधन दिये।
वर्ष 2022 की सदस्यता राशि लिये जाने हेतु शाखा तमनार को 7 जोन में विभक्त किया गया।
श्री के.एल.बरेठ जी अपने उद्बोधन में जिले एवं प्रांत द्वारा पें.क. संघ द्वारा किये गये गतिविधियों को अवगत कराया। मन की बात का विमोचन संघ द्वारा किया जाना गौरव की बात है कही गई ।
बैठक की उपस्थिति सर्व श्री गोपीनाथ बेहरा, चंद्रमणी ठेठवार, बनमाली प्रसाद सिदार, शुक्लाम्बर गुप्ता, रामेश्वर प्रधान, विषीकेशन साव,मनबोध राम पटेल, जीवन प्रसाद पटनायक, निराकार पटनायक, खुसरो चौहान, भजन लाल निषाद, एकाम्बर सिदार आदि उपस्थित हो कर बैठक को सफल बनाये।।

Share This Article
Leave a review