पेड़ से लटका मिला दंपति का शव : 4 माह पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह…

बालोद। खेत में एक ही पेड़ पर पति-पत्नी का फांसी पर लटका हुआ शव मिला है। दरअसल, 4 माह पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। फिर आज ऐसा क्या हुआ जो दोनों को फंसी पर लटकना पड़ गया। आखिर क्या वजह है फांसी लगाने की। मिली जानकारी के मुताबिक, बालोद जिले के अंतर्गत खैरतरई गांव में पति-पत्नी की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है। बताया जा रहा है कि युवक निजी वाहन चालक था। मृतक युवक का नाम टकेश्वर और मृतका का नाम ज्योति बताया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची बालोद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a review