युवा कांग्रेस नेता जितेश जायसवाल ने हरेली तिहार की प्रदेशवासियों को दी बधाई

खरसिया विधानसभा युवा कांग्रेस नेता जितेश जायसवाल ने छत्तीसगढ के प्रथम पर्व हरेली तिहार के सभी प्रदेशवासियो को बधाई दी और उन्होंने कहा की कोरोना काल के गाइडलाइन को विशेष रूप मे पालन कारने की अपील की।और जायसवाल ने हरेली त्यौहार के बारे मे बताया की छतीसगढ़ का प्रमुख त्‍यौहार में से एक यह हरेली पर्व है। यह हरेली त्‍यौहार छत्तीसगढ़ में साल का पहला पर्व के रूप में मनाया जाता है इसके उपरांत अन्‍य स्‍थानीय पर्व की शुरूआत होती हैं। मुख्‍य रूप से यह किसानों का पर्व है किसानों द्वारा धान की बोनी से निवृत्‍त होकर श्रावण अमावस्‍या के दिन सभी कृषि एवं लौह उपकरणों की पूजा की जाती है। इस दिन बच्‍चे बांस की गेंडी बनाकर उस पर घूमते व नाचते हैं, बड़ा की उल्‍लास से यह पर्व मनाया जाता है।
हरेली सावन के महीने के अमावस्‍या में मनाया जाता है। इसको अन्‍य नाम से भी जाना जाता है जैसे- गेंडी पर्व । हरेली त्‍यौहार में गोबर से प्रेत बनाया जाता है ऐसा माना जाता है वह प्रेत घर की रक्षा दूसरी बुरी शक्‍ती से करता है। एक प्रकार से घर को बांध दिया जाता है। गोबर से बनी कलाकृति को सवनामी भी कहा जाता है।
इस दिन किसानों हलों की पुजा करते हैं।साथ किसानों के अन्‍य कृषि से संबंधित औजार एवं उपकरणों की पुजा किया जाता है। इस त्‍यौहार में विशेष रूप से कुटकी देवी की पुजा किया जाता है। कुटकी देवी किसानों की समृद्धि प्रदान करती है। एवं अन्‍य की फसल को आर्शीर्वाद भी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button