न्यूज़

प्यार के जाल में फंसाया, फिर मिलने बुलाया……हनी ट्रैप

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

जयपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में हनी ट्रैप का मामला प्रकाश में आया है. यहां एक व्यापारी को प्यार के जाल में हनी ट्रैप का शिकार बनाया गया है. इतना ही नहीं आरोपी महिला ने व्यापारी को ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए. पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी महिला अभी फरार बताई जा रही है.

SHO आध्यात्म गौतम ने बताया कि जगदंबा कॉलोनी के 55 वर्षीय व्यापारी मुरारीलाल 15 जनवरी को शहर के घंटाघर रोड से अपने घर जा रहे थे. उन्हें रास्ते में एक महिला ने रोक कर जान पहचान होने का हवाला दिया और दो हजार रुपये की मदद मांगी. जिसके बाद व्यापारी मुरारीलाल ने महिला को रुपए दे दिए. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दे दिए. SHO ने बताया कि 18 जनवरी को भोगीराम कॉलोनी की निवासी 40 वर्षीय महादेवी ने व्यापारी को पैसे लौटाने के लिए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अपने किसी परिचित के आवास पर बुला लिया. जहां महिला ने जबरन अपने कपड़े उतार दिए. इसी बीच मकान मालिक सीताराम घर में घुस गया. उसने महिला और व्यापारी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. जिसके बाद मकान मालिक सीताराम ने पीड़ित कारोबारी से चार लाख रुपए की मांग की. जिन्हें ना देने पर व्यापारी को बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी.

घटना से घबराए व्यापारी ने दो लाख रुपए में बात पक्की कर ली. पैसे देने के बाद भी आरोपी व्यापारी को धमकाता रहा. जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत की. पुलिस ने ब्लैकमेल करने के आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मामले की मुख्य आरोपी महिला फरार बताई जा रही है और महिला की तलाश में पुलिस टीम का गठन किया गया है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button