छत्तीसगढ़

प्यार वफ़ा सब रफूचक्कर : तलाकशुदा से दैहिक सुख की चाह में किए वादे, गर्भवती हुई तो किया साथ रखने से इनकार…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 35 साल की शादीशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को यह कहकर अपने झांसे में लिया था कि वह उसकी बेटी और आने वाले बच्चे का ध्यान रखेगा। महिला को भी अपने साथ रखेगा। इसके बाद युवक महिला के साथ जब मर्जी आए तब संबंध बनाने लगा। जिससे महिला अब 8 महीने की गर्भवती हो गई है। गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला देवरी थाना क्षेत्र का है। सूचना के मुताबिक, पीड़ित महिला साल भर पहले से अपने पति से अलग रहा रही थी। इस बीच उसकी मुलाकात डौंडी लोहारा थाना इलाके के रहने वाले आरोपी दानी राम सोरी से हो गई। मुलाकात के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ते गईं। उसी दौरान मई 2020 में दानी राम ने महिला से ये कह दिया कि मैं तुम्हारी बेटी का ध्यान रखूंगा और तुम्हें भी अपने साथ रखूंगा। यह कहकर उसे अपने प्यार के झांसे में फंसा लिया था।

प्रेम में फांसाकर करता था शोषण महिला की पहले पति से ही एक 10 साल की बेटी भी है। दानी राम ने इसके बाद महिला के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया था। जिस पर महिला ने उसे रोका भी था। मगर उसने कहा कि तुम प्रेग्नेंट हुई तो भी मैं आने वाले बच्चा का ध्यान रखूंगा। उस बच्चे के साथ ही तुमको अपने साथ रखूंगा। यह बात सुनने के बाद महिला उसके झांसे में आ गई और फिर बार-बार दानी राम महिला के साथ रेप करता रहा। बाद में महिला गर्भवती हो गई। 2 बच्चों का बाप है आरोपी गर्भवती होने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। इस बीच कुछ समय पहले दानी राम ने महिला को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया और कहने लगा कि मैं अब तुम्हें अपने साथ नहीं रख पाऊंगा। तब तक महिला 8 महीने के गर्भवती हो गई। महिला की कुछ दिन बाद डिलीवरी होने वाली है। दानी राम की बात सुनकर महिला हैरान रह गई। उसने कई बार दानी राम से इस बार में बात की। मगर वह नहीं माना। आखिरकार महिला ने आरोपी के खिलाफ 6 नवंबर को थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 2 (एन) के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को अब मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भी पहले से शादीशुदा है, उसके भी 2 बच्चे हैं।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button