न्यूज़रायगढ़

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर वासुदेव यादव पर जताया भरोसा बने प्रदेश महामंत्री,विधायक के लिए भी पेश की अपनी दावेदारी

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

रायगढ़ : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आला नेताओं ने एक पुनः युवा नेता वासुदेव यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश के कांग्रेस कमेटी महामत्री पद पर दुवारा आशीन किया गया
वही वासुदेव यादव की बात की जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्वांचल,पुसौर सरिया बरमकेला क्षेत्र में वासुदेव यादव की अच्छी पकड़ है और शहर आलावा उस क्षेत्र में कई वर्षों से राजनीति करते आ रहे हैं विदित हो कि रायगढ़ विधानसभा चुनाव का जीत हार का फैसला ग्रामीण क्षेत्र से किया जाता है और यादव में इतनी काबिलियत है कि किसी भी प्रत्याशी को ग्रामीण क्षेत्रों में जीत का स्वाद चखाने में सक्षम है,! यादव कांग्रेस के अच्छे और ईमानदारी छवि वाले नेता के रूप में जाने जाते है जहां कांग्रेस में कई गुट बने हैं उनसे कोई गुट से वास्ता नहीं है जबकि सभी लोग पसंद करते है उनको अपने आप के गुट में मिलना चाहते हैं इसके बावजूद भी स्वच्छ और सुंदर राजनीति करने के लिए जाने जाते है

बात करे विधानसभा चुनाव की तों बहती गंगा में सभी हाथ धोना चाहते हैं जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष विकास ठेठवार के पास कम से कम दो दर्जन लोगो ने विधायक के टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है जिसमें आधा दर्जन से भी कम लोग हैं जिनका रायगढ़ की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ और दावेदारी के लिए प्रभाव डाल सकते हैं नहीं तो ऐसे भी लोग दावेदारी किए हैं जो अपने मोहल्ले का चुनाव तक नहीं जितवा सकते या फिर यूं कहे की कोई पैसे के बल पर कोई अपने पैरवी के बल पर या कोई बाहर के जिलों से आकर रायगढ़ में विधायक बनने की लालसा रखता है ऐसे लोग भी इस बार लाइन में लगे है
प्रदेश का कांग्रेस कमेटी के तरफ से विधानसभा चुनाव की विधायक की टिकट बंटवारे के समय यह सब बातें को ध्यान देना चाहिए

क्या है वासुदेव यादव की राजनीत कैरियर
वासुदेव यादव 2002 में सरपंच गऊमारिया के से राजनीती प्रारंभ हुई इसके बाद क्षेत्र क्रमांक 05 से 2010 से 2015 तक जिला पचांयत के सदस्य रहे उसके बाद क्षेत्र क्रमांक 06 से 2016 से 2020 जिला पचांयत सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 2018से 2021तक सचिव और और 2021 से लेकर अब तक प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्य कर रहे हैं अपने जीवन में राजनीति के अच्छे-अच्छे माहिर खिलाड़ियों के साथ राजनीति की पारी खेली है और उतार-चढ़ाव देखे हैं उसे समय भी कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा ज़ब कांग्रेस के दिग्ज नेता पाटी छोड़ते चले जा रहे थे राजनीति करियर सबसे ज्यादा अनुभव है

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button