प्रोत्साहन संस्था के द्वारा की जा रही सराहनीय पहल

सड़कों पर बैठे मवेशियों के गले में लगाया जा रहा रेडियम पट्टी
[img-slider id="274450"]
प्रोत्साहन संस्था की जा रही प्रशंसा
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना रोका छेका अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता जैन के द्वारा कड़ाई से पालन करने के निर्देशों के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग में पडने वाले गांवो में सुबह से लेकर देर रात तक आवारा मवेशियों के झुंड देखी जा सकती है और संबंधित ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार नियमों की पालन करने के बजाए मुकदर्शक बने हुए हैं तो वही सड़कों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूमने फिरने वाले आवारा मवेशियों की रात में सुरक्षा हो सके और बड़ी वाहनों के चपेट में आकर मौत ना हो इसके लिए उत्तर प्रदेश गाजियाबाद से आकर प्रोत्साहन संस्था ने अनूठा अभियान चलाना शुरु किया है। बलौदाबाजार जिले में पिछले 5 दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग भाटापारा से बलौदाबाजार लाहोद मुंडा लवन कसडोल में वाहनों से उतर कर सड़क में बैठे मवेशियों के गले में रेडियम पट्टा पहना रहे हैं ताकि रात में भारी वाहनों की 8 लाइट गले में लगे पट्टे के रेडियम पर पड़े और दूर से ही नजर आ जाए की सड़कों पर मवेशी बैठे हुए हैं।
रात में शहर की सड़कों से लेकर ग्रामीण इलाकों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार दिन के मुकाबले ज्यादा ही रहता है। तेज रफ्तार से वाहने निकलती है। ऐसे में रात के अंधेरे में सड़कों पर बैठे या इधर-उधर घूमते मवेशी वाहन चालकों को दूर से नजर नहीं आता जब तक चालक को सड़कों पर विचरण करते मवेशी दिखाई देते हैं तब तक मवेशी वाहन के चपेट में आ जाता है और चालक कुछ कर ही नहीं पाता। सड़क दुर्घटना में प्रतिदिन मवेशियों की मौत हो रही है इसे बचाने और वाहनों के चपेट में ना आए इसके लिए गाजियाबाद से आए प्रोत्साहन संस्था के मनीष सक्सेना संजय कुमार और उनके टीम बलौदाबाजार जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग में पडने वाले गांवो में रुक रुक कर सड़क में बैठे मवेशियों के गले में रेडियम युक्त पट्टा बनाने के काम पिछले 5 दिनों से कर रहे हैं। वही मुंडा पहुंचने पर मेन गेट के पास प्रोत्साहन संस्था के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश रजक पंचायत पदाधिकारी प्रवीण पांडे परमेश्वर साहू उमाशंकर वर्मा विशाल ध्रुव रोजगार सहायक दिनेश वर्मा की मौजूदगी में सड़क में बैठे मवेशियों के गले में रेडियम पट्टा लगाया गया। साथ ही प्रोत्साहन संस्था के द्वारा की जा रही सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी गई।
मवेशियों को बचाने चला रहे हैं अभियान
गाजियाबाद के प्रोत्साहन संस्था के मनीष सक्सेना का कहना है कि हमारी संस्था सड़कों में बैठे मवेशियों को सड़क हादसे से बचाने के लिए गले में रेडियम बेल्ट पहना रहे हैं। और लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button