छत्तीसगढ़

प्रदेश में खुलेंगे 50 और नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सीएम भूपेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुरःप्रदेश के स्कूली बच्चों के बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रत्येक विकासखंड में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ में इस स्कूल को लेकर शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। यही वजह है कि अब राज्य सरकार इन स्कूलों की संख्या बढ़ा रही है। इसी बीच अब सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश ने 50 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने का ऐलान किया है। सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

सीएम भूपेश ने ट्वीटर पर लिखा कि आप सबको बताना चाहूंगा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भारी संख्या में एडमिशन के रुझान को देखते हुए जून-2022 सत्र से 50 नए स्कूल प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया है। आगे भी जितनी जरूरत होगी, उतने स्कूल तैयार होते रहेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखंड में इन दिनों स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित हो रहे हैं। एक स्कूल में 50-50 सीट बच्चों के लिए आबंटित किए गए है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button