
ब्रेकिंग न्यूज़- रायपुर से हजारीबाग जा रही अंडों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी……
खरसिया। आज दिनांक 8 मार्च को खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देहजरी रोड में अंडो से भरी ट्रक क्र. – CG 04 MQ 0588 अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जाकर पलट गई। जिसमें सवार ट्रक चालक चंदन चंद्रवंशी, निवासी – बिहार बाल बाल बचा। बताया जा रहा है कि उक्त अंडो से भरा ट्रक रायपुर से हजारीबाग जा रहा था ।


