प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारीयो का सरगुजा संभाग दौरा सम्पन्न…

निरज साहू…सुरजपुर…

सुरजपुर-अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारीयो का सरगुजा संभाग दौरा के दौरान आज प्रदेश सह संयोजक नारायण साहू (वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक) प्रदेश सहसंयोजक डॉ वेद लाल साहू, प्रदेश सचिव छोटे लाल साहू , रायपुर के संभागीय संयोजक विष्णु साहू , सरगुजा संभाग के संयोजक उत्तम साहू, सह संभागीय संयोजक डॉ ओमकार साहू का आगमन सुरजपुर में हुआ।जहाँ माता कर्मा चौक में पूजा अर्चना पश्चात स्थानीय मंगल भवन में जिले के पदाधिकारियों से भेंट -मुलाकात किये ।
अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश सह संयोजक आदरणीय नारायण साहू एवं अध्यक्षता जिला साहू संघ सूरजपुर के अध्यक्ष जोखन लाल साहू के द्वारा किया गया।


बैठक में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ को सुरजपुर जिले में गति देने व जिले में निवासरत साहू समाज में सभी अधिकारी कर्मचारियों को सामाजिक रूप से जोड़ने का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस बैठक में मनोज साहू को अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का संभाग महामंत्री मनोनयन किया गया। बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष गैबीनाथ साहू प्रदेश प्रतिनिधि संतोष साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सलाहकार मनीष दीपक साहू युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सौरभ साहू ,मीडिया प्रभारी निरज साहू,भैयाथान तहसील अध्यक्ष मनीप्रताप साहू महिला प्रकोष्ठ के संयोजक देवमुनिया साहू महेंद्र साहू ओम प्रकाश साहू संतलाल साहू दिलीप साहू वीरेंद्र साहू ,राधे साहू बृजेश साहू प्रदीप साहू अमन साहू शिवम साहू विशाल साहू एवं स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button