प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 480.26 लाख की लागत से बनने वाले पहुंच मार्ग का किए भूमि पूजन,

आम जनों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताए

रायगढ़ लोकसभा की सांसद श्रीमती गोमती साय ने आज रायगढ़ लोकसभा अंतर्गत सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ विधानसभा अंर्तगत केडार मंडल में सारंगढ़ शिवरीनारायण रोड से केडार भकुर्रा “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना” के तहत 480.26 लाख की लागत से बनने वाले पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किए।

इस दौरान संसद में विधिवत पूजन कर क्षेत्रवासियों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाले मार्ग से होने वाली सुगमता के लिए शुभकामनाएं दिए । वही लगातार केंद्र सरकार द्वारा गांव-गांव को मुख्य मार्गो से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए जा रहे सड़कों की सराहना किए । साथ ही आने वाले समय में केंद्र सरकार के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने की बात कही ।

आपको बता दे कि भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसभा को भी संबोधित किया जहां उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से होने वाले आम जनों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया । वही छत्तीसगढ़ में वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्ट और कालाबाजारी सरकार का आरोप भी लगाए । उक्त सभा कार्यक्रम के दौरान युवा वर्ग के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला के विभिन्न मोर्चा एवं भाजपा मंडल के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a review