राउरकेला से जयनगर एक्सप्रेस को रायगढ़ तक करने की मांग
रायगढ़,
ज्ञात हो कि ट्रेन नंबर 18106 जो मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को राउरकेला से जयनगर तक जाती है। स्थिति यह है कि राउरकेला रेलवे प्रशासन कई बार रेल विभाग को यह सूचित कर चुकी है कि हमारे ट्रैक पर उतना जगह नहीं है कि हम इस ट्रेन का रखरखाव कर सके। जबकि यह ट्रेन उत्तर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बहुत ही आवश्यक और सुविधाजनक ट्रेन है यदि इस ट्रेन को थोड़ा आगे बढ़ते हुए रायगढ़ तक ले आया जाए और इसे रायगढ़ से जयनगर चलाया जाए तो निश्चित ही रायगढ़ , बृजराज नगर, झारसुगुड़ा और दूसरी तरफ खरसिया, शक्ति मैं रहने वाले उत्तर बिहार के लोगों को बहुत बड़ी सुविधा प्राप्त हो जाती। और धक्के खाते हुए यात्रा करने से बच जाते। मेरी रायगढ़ के लोकसभा के सांसद श्री राधे श्याम राठिया एवं रेल विभाग से अनुबंध करने वाले रायगढ़ रियासत के वंशज और सौभाग्य से वर्तमान में राज्यसभा के सांसद कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह से आग्रह है की उत्तर बिहार के लोगों की परेशानियों को मध्ये नजर रखते हुए माननीय रेल मंत्री से इस बात की पुरजोर मांग करें की राउरकेला से जयनगर जाने वाली ट्रेन 18105 तथा जयनगर से राउरकेला तक आने वाली ट्रेन 18106 को राउरकेला से आगे बढ़ते हुए रायगढ़ तक करने का कष्ट करें।
आपको ज्ञात हो की लगभग 90 से 95% उत्तर बिहार के लोग भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं , और पिछले एक सालों में उनके द्वारा आम जनों को इस बात के लिए प्रेरित किया गया की पंच से संसद तक और पार्षद से प्रधानमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी को विजई बनावे और अपने दुख भरे जीवन से मुक्ति पाए। तो मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि आम जनों को दिया जाने वाला यह नारा उत्तर बिहार के लोगों ने बखूबी आम लोगों तक पहुंचाया अब समय है की पंच से संसद तक और पार्षद से प्रधानमंत्री तक एकजुट होकर आम जनों के हितों में भी कुछ ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए उनकी मांगों को पूरा करें।




