छोटे भाई की पत्नी का क़त्ल कर परिजनों को फ़ोन पर बोला शख्स- उसका चरित्र ठीक नहीं था, इसलिए मार डाला
नई दिल्ली:
फोन से जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन वहां पहुंचे और उसे नाजुक हालत में अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल में पुलिस ने महिला का बयान रिकॉर्ड किया, तो उसने बताया कि घर में वो अकेली थी और काम कर रही थी. तभी आरोपी वहां आ धमका. उसने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और जब महिला ने इंकार किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया. ये पूरी वारदात 5 वर्षीय मासूम बच्ची की आंखों के सामने हुई. बच्ची का कहना है कि उसके सामने ही उसके ताऊ ने उसकी मां पर कई बार वार किए. बाद में मां सोनिया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी. मासूम बच्ची का कहना है कि उसके ताऊ ने ही माँ की हत्या की है और दादी ने खून मिटाकर सबूत छुपाए.
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि नरेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स है. वो लगातार सोनिया को उसके साथ नाज़ायज़ संबंध बनाने के लिए धमकी देता था. चाकू दिखाकर उसे डराता- धमकाता था और उसके साथ नाज़ायज़ संबंध बनाने का प्रयास करता रहता था. जब सोनिया ने कई कोशिशों के बाद भी नरेंद्र की बात नहीं मानी तो नरेंद्र ने उसे मार डाला.



