जशपुर मुख्यालय के रंजीता स्टेडियम के सामने प्रशिक्षण केन्द्र को  टिकाकरण केन्द्र बनाया गया….

जिले में 305 टीकाकेन्द्रों में अब तक 133557 लोगों को लगाया गया टीका

जशपुरनगर 12 अप्रैल 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टिकाकरण करने के लिए जशपुर जिले में आज कोविड 19 का टीका लगभग 305 केन्द्रों में लगाया जा रहा है। जिले में कोविड 19 के लगभग 9000 डोस स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध है। जशपुर मुख्यालय के रंजीता स्टेडियम के सामने प्रशिक्षण केन्द्र में आज से टीका लगना शुरू हो गया।
स्वास्थ विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 305 टीकाकेन्द्रों माध्यम से अब तक 1 लाख 33 हजार 557 लोगोें को टीका लगाया जा चुका है। जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले  99699 व्यक्तियों को पहला डोज, 3659 व्यक्तियों को दूसरा डोज लगा दिया गया है। इसी प्रकार हेल्थ केयर वर्कर में पहला लोग 13 हजार 282 एवं दूसरा डोज 8229 एवं फ्रंट लाइ्र्रन वर्कर में 5683 व्यक्तियों को पहला डोज तथा 3005 व्यक्तियों को दूसरा डोज लगाया गया है।  कलेक्टर ने आम लोगों से अपील की है 45 वर्ष के सभी नागरिक टीका केन्द्र में जाकर अनिवार्य रूप से टीका लगवाए।

Show More
Back to top button