छत्तीसगढ़न्यूज़

प्रधान पाठक गिरफ्तार: छेड़खानी मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, कॉपी चेक के नाम पर…

राजनांदगांव। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के तहत एक शर्मनाक घटना पेश आई है। नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित प्रार्थियों ने अंबागढ़ चौकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के गांव में शासकीय प्राथमिक विद्यालय की अध्ययनरत छात्राओं के साथ आरोपी प्रधान पाठक कॉपी चेक करने के बहाने बालिकाओं पर बुरी नियत रखते हुए उनके शरीर के निजी अंगों से छेड़छाड़ किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबागढ़ चौकी पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान पाठक हरीश कुमार मरावी (60) समनापुर जिला डिंडौंरी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button