छत्तीसगढ़न्यूज़

गृहमंत्री 03 दिसम्बर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

दिनेश दुबे
आप की आवाज
*गृहमंत्री 03 दिसम्बर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर
बेमेतरा 02 दिसम्बर 2022-प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू शनिवार 03 दिसम्बर 2022 को एक दिवसीय बेमेतरा जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह मंत्री बेरला विकासखण्ड के ग्राम मोहरेंगा में दोपहर 12 बजे लोकार्पण एवं पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। गृहमंत्री श्री साहू अपरान्ह 3ः00 बजे विकासखण्ड मुख्यालय बेरला के कर्मा भवन में तहसील साहू संघ का सपथ ग्रहण समारोह, शाम 4ः00 बजे पीपरोलडिह विकासखण्ड बेरला में भूमिपूजन कार्यक्रम, शाम 5ः00 बजे गीता विलेज बायपास रोड आंवला बाड़ी बेमेतरा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात गृहमंत्री शाम 6 बजे बेमेतरा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button