छत्तीसगढ़न्यूज़

27 जुलाई को निगम क्षेत्र के 7 वार्डो पर आयोजित होंगे जनसमस्या निवारण शिविर…           

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

27 जुलाई को निगम क्षेत्र के 7 वार्डो पर आयोजित होंगे जनसमस्या निवारण शिविर…

 कोरबा छत्तीसगढ़ -(आपकी आवाज़)

राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत 27 जुलाई से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन प्रारंभ हो रहा है। पखवाडे़ के प्रथम दिन 27 जुलाई को निगम क्षेत्र के 07 वार्डो में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई को वार्ड क्र. 10 नहर रोड सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस पानी टंकी सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 28 क्षमता विकास भवन दशहरा मैदान आरपीनगर, वार्ड क्र. 24 दशहरा मैदान एमपीनगर, वार्ड क्र. 35 हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 43 मंगल भवन दर्री व वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला नगर दुरपा छोटे दशहरा मैदान सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित होंगे।

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button