रायगढ़ : खड़ी मालगाड़ी को पीछे से आई मालगाड़ी ने ठोंका, 18 बोगियां पटरी से उतरीं, इंजन भी पलटा
रायगढ़।
[img-slider id="274450"]
छततीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जामगांव रेलवे स्टेशन के आउटर में एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना हुई है। स्टेशन के नजदीक खड़ी मालगाड़ी को पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी भयानक थी कि मालगाड़ी की 18 बोगियां पटरी से उतरकर तितर-बितर हो गई हैं। मालगाडियों की इन बोगियों में भरा सारा सामान बिखर गया है।बोगियों के अलावा इंजन भी पलट गया है। यह दुर्घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मल पाई है। यह जांच का विषय है कि कैसे खड़ी मालगाड़ी को दूसरी मालगाड़ी ने उसी पटरी पर आकर ठोकर मार दी।



