प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 7 मामलों में 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

जशपुर 12 अप्रैल 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 6 परिजनों के लिए आरबीसी 6-4 के तहत् 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डुबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम मधुबन निवासी नारायण प्रसाद की मृत्यु 26 जून 2020 को हो जाने पर प्रभावित परिजन श्रीमती पुष्पा बाई के लिए 4 लाख की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम राजाआमा निवासी रेसाय की मृत्यु 18 सितम्बर 2018 को हो जाने पर मृतक के परिजन श्रीमती नानदाई के लिए 4 लाख,  पत्थलगांव के ग्राम बटुराबहार निवासी पार्वती एवं जानकी उम्र 10 सवं 08 वर्ष पिता शशि बंजारा की मृत्यु 20 मार्च 2019 को जाने पर मृतका के निकटतम वारिस श्री शशि बंजारा हेतु 8 लाख, पत्थलगांव तहसील के ग्राम बेलडेगी निवासी राधे महंत की मृत्यु 1 सितम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के परिजन विवेक महंत हेतु 4 लाख, पत्थलगांव तहसील के ग्राम महेशपुर निवासी श्रीमती जहुरत पति रूधन की मृत्यु 1 अक्टूबर 2018 को हो जाने पर मृतका के परिजन श्री रूधन साय के लिए 4 लाख एवं पत्थलगांव के ग्राम लुड़ेग के निवासी गंगा राम आत्मज सोनसाय यादव की मृत्यु 5 जुलाई 2020 को हो जाने पर मृतका के परिजन श्रीमती उर्मिला यादव हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button