प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जशपुरनगर 24 अप्रैल 2021/
[img-slider id="274450"]
प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राषि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डुबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम लुड़ेग निवासी स्व. रीतु चैहान की मृत्यु हो जाने पर मृतका के परिजन हेतु 4 लाख, पत्थलगांव के ग्राम घोघरा, लकरामुड़ा निवासी लिवेष बंजारा की मृत्यु 16 जून 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस हेतु 4 लाख तथा पत्थलगांव तहसील के ग्राम खरकट्ा निवासी श्रीमती कौषल्या यादव की मृत्यु आकाषीय बिजली से 05 सितम्ब्र 2020 को हो जाने पर मृतका के निकटतम वारिस श्री मोहन राम यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राषि स्वीकृत की हैै ।



