प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 03 सितम्बर 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3  मामलों में प्रभावित परिजनों के लिए आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। जिसके अंतर्गत सर्पदंष से पत्थलगांव तहसील के ग्राम बंधनपुर निवासी श्रीमती बसोबाई की मृत्यु 26 अगस्त 2021 को जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री दुलार साय हेतु 4 लाख एवं विकासखंड बगीचा के उप तहसील सन्ना के ग्राम छिछली अ निवासी श्री संजय राम की मृत्यु 09 नवम्बर 2020 को सर्पदंष के कारण हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री महावीर राम हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार पत्थलगांव तहसील के ग्राम चौराआमा निवासी श्री गौतम यादव की मृत्यु 04 मार्च 2020 को मधुमक्खी के काटने के कारण हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के बड़े भाई श्री मुरलीधर यादव हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत की गई है।

Share This Article
Leave a review