प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

1 Min Read

जशपुरनगर 14 सितम्बर 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजनों हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पानी में डूबने से कुनकुरी तहसील के मुकेश चक्रेश पिता मनपाल चक्रेश की मृत्यु 26 अप्रैल 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री मनपाल चक्रेश हेतु 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार फरसाबहार तहसील के ग्राम तपकरा निवासी अमित कश्यप पिता बालेश्वर राम कश्यप की मृत्यु 26 जनवरी 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता बालेश्वर हेतु 4 लाख, फरसाबहार तहसील के ग्राम तपकरा निवासी रघुनाथ साय पिता सुखसाय की मृत्यु 05 जुलाई 2020 को हो जाने पर मृतक की पत्नी श्रीमती लखंती बाई हेतु 4 लाख एवं सर्पदंश से दुलदुला तहसील के ग्राम छेरडांड निवासी मांझी सिंह पिता सुरठू की मृत्यु 28 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र राजकुमार सिंह हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Share This Article
Leave a Comment