‘नूपुर शर्मा की जुबान काटकर ला और 2 करोड़ ले जा..’, अजमेर के बाद अब मेवात से ऐलान
चंडीगढ़: भा
6 जुलाई को वायरल हुए वीडियो में मेवात में एक इस्लामी कट्टरपंथी किसी पत्रकार से बात करते हुए दिख रहा है। वह इस वीडियो में कह रहा है कि, ‘मैं यह पूरे मेवात की तरफ से कह रहा हूँ। अगर कोई नूपुर शर्मा की जीभ काटकर लाता है, तो उसे 2 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। पूरा मेवात और मैं उसे 2 करोड़ रुपए दूँगा।’ इसके बाद वह पत्रकार पर चिल्लाने लगता है और कहता है, ‘तू काट कर ले आ नूपुर शर्मा की जीभ, 2 करोड़ रुपए का ऑफर तू ले ले पत्रकार।’
इनाम के ऐलान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे देश में हंगामा मच गया। हालाँकि, पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। मेवात पुलिस वीडियो क्लिप की जाँच के साथ ही आरोपितों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। नूंह के SP वरुण सिंगला ने कहा कि, ‘मामला हमारे पास अभी पहुँचा है। हम आरोपितों की शिनाख्त करने के लिए जाँच कर रहे हैं। हम लोगों से इस प्रकार के वीडियो और सांप्रदायिक चीजों को न फैलाने की अपील करते हैं।’
बता दें कि वीडियो में दिख रहे कट्टरपंथी की ये धमकी सर्वोच्च न्यायालय की उस टिप्पणी के बाद सामने आई है, जिसमे अदालत ने नूपुर शर्मा को लेकर कहा था कि, ‘जिस प्रकार से उन्होंने पूरे देश में भावनाओं को भड़काया है, देश में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए यह महिला अकेले जिम्मेदार है।’ हालाँकि, सर्वोच्च न्यायालय के जज सूर्यकांत ने यह टिप्पणी मौखिक की थी और अपने लिखित आदेश में इसे शामिल नहीं किया था। इसके बाद भी न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ ने सुनवाई करते हुए हिंसा के लिए पूरी तरह नूपुर शर्मा को दोषी करार दिया था।



