प्रेमी के साथ घूमने निकली महिला को कांस्टेबल ने बनाया हवस का शिकार

दुर्ग। भिलाई के पुलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस कॉन्स्टेबल पर 28 साल की महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक महिला दो बच्चों की मां है और अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकली थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अन्य दोनों आरोपी दुष्कर्म के समय पहरेदारी कर रहे थे। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 12 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे अपने प्रेमी के साथ ग्राम कचांदुर भाठा मैदान की तरफ घूमने गई थी। इसी दौरान जेवरा सिरसा चौकी का कॉन्स्टेबल तिलक बंछोर अपने दो साथियों मुकेश साहू और विकास वर्मा के साथ वहां पहुंच गया। कॉन्स्टेबल ने महिला व उसके प्रेमी को रोक लिया और डराने-धमकाने लगा। फिर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान कॉन्स्टेबल के दोनों साथी पहरेदारी कर रहे थे। सोमवार को महिला जेवरा सिरसा चौकी पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कॉन्स्टेबल सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button