न्यूज़

प्रेमी ने किया शादी से इनकार, प्रेमिका सहित 6 सहेलियों ने खाया जहर; 3 की मौत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद (Aurangabad) से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर प्रेमिका और उसकी सहेलियों ने जहर खा लिया, जिनमें से 3 की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव की है.

पूरा इलाका शोक में डूबा

एक साथ छह लड़कियों के जहर (Poison) खाने से पूरा इलाका शोक में डूब गया है. घटना की वजह पूरी तरह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़कियों ने इतना खौफनाक कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

भाई के साले से था प्यार!

पुलिस ने बताया कि 6 लड़कियों ने जहर खाया था, जिनमें से तीन की मौत हो गई है. जबकि बाकी तीन का मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों सहेलियों की हालत चिंताजनक है. उधर, गांव में चर्चा है कि जान देने वाली लड़कियों में से एक अपने भाई के साले से प्यार करती थी. उसने अपनी सहेलियों के साथ लड़के के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने रिजेक्ट कर दिया.

बारी-बारी से सबने खाया जहर  

प्रेमी के इनकार से लड़की टूट गई और उसने जहर खा लिया. ये देखकर उसकी बाकी सहेलियां भी खुद को जहर खाने से नहीं रोक सकीं. उन्होंने भी बारी-बारी से विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया. जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, सभी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तीन लड़कियों की मौत हो गई. उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया है.

 

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button