छत्तीसगढ़

गांधी जयंती के मौके पर ग्राम सभा का हुआ आयोजन 

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
बलौदाबाजार,
फागुलाल, रात्रे, लवन।
आदर्श ग्राम पंचायत मुंडा में 2 अक्टूबर दिन शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्राम पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ग्राम सभा का शुभारंभ ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुमित्रा बाई वर्मा द्वारा पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की छाया चित्र पर माल्यार्पण व श्रीफल तोड़कर किया गया। तत्पश्चात सरपंच प्रतिनिधि संतोष वर्मा व धोबी समाज की जिला मीडिया प्रभारी कमलेश रजक ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी और शास्त्री जी के पदचिन्हों पर चलने का संदेश दिया। गांधीजी के तीन बंदरों की चर्चा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से हम सब कुछ पुराने संस्कारों व मूल्यों को भूलते जा रहे हैं। बुरा मत सोचो, बुरा मत करो,  बुरा मत देखो।  एक और बात जोड़ते हुए कहा कि अगर बुरा देखते हैं तो यह जरूरी है कि उसको रोकने का प्रयत्न जरूर करें। वहां मौजूद ग्रामीणों से आह्वान किया कि सच्चाई अहिंसा शांति की मूल्य पर चल कर आगे बढ़े। ग्राम सभा में किसान मित्र के रुप में अमरनाथ साहू का चयन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव सरोजिनी पैकरा रोजगार सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सेवाराम डहरिया पंच प्रवीण पांडे दुकालू मानिकपुरी, रामकुमार वर्मा, अमरनाथ साहू, महेश्वर रजक, सिद्धेश्वर वर्मा, रामअवतार वर्मा, दसोदा रजक, ओमवती वर्मा, शीतला वर्मा, पुनीत वर्मा, पितांबर रजक, तेजा वर्मा, पुनीत राम टंडन, मीठा लाल वर्मा, माधव सेन, श्यामू फेकर सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।
Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button