पड़ोसन के प्यार में पगलाया पति, पत्नी की जमकर कर दी पिटाई

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ अपनी पड़ोसन के प्यार में पागल एक नशेड़ी ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है नशे में धुत पति ने पत्नी से यह तक कह डाला कि वह घर से निकल जाए। कहा जा रहा है शराबी पति ने अपनी पत्नी को पीटते हुए बोला कि ‘तू मेरे घर से निकल जा। तुझे घर में नहीं रखूंगा।’ वहीं इस दौरान शराबी ने पड़ोस की अज्जूबाई के साथ रहने की बात पत्नी से कही। इस मामले में अब पीड़ित पत्नी के कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति और पड़ोसन के खिलाफ केस दर्ज कराया।

बताया जा रहा है उसने पुलिस (Khandwa Police) को बताया कि शनिवार रात 2 बजे उसके पति ने पड़ोसन के साथ मिलकर बुरी तरह से पीटा। इसी के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला भगतसिंह चौक का है। पुलिस का कहना है रुपाली वर्मा ने अपने पति मनीष वर्मा और पड़ोस की रहने वाली अज्जूबाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया पीड़ित महिला की शिकायत पर हमने आरोपी पति और अज्जूबाई के खिलाफ धारा 294,323,506,34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है रुपाली का पति शराब का आदी है और बीमार रहने के बाद भी उसका हर दिन किसी न किसी बात पर पत्नी के साथ झगड़ा होता है। बीते शनिवार रात को भी उसने पड़ोसन के साथ मिलकर रुपाली को मुक्कों से पीटा और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अब पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button