फरसाबहार के बरकसपाली एवं कांसाबेल के पाकरटोली को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया, निर्धारित परिधि के संपूर्ण क्षेत्र को किया गया 7 दिवस के लिए कंटेनमेंट जोन

जषपुरनगर 08 मई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रण करने एवं इस फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए  जिले के  क्षेत्रों को कंटनमेंट जोन घोषित किया है। जिसमें फरसाबहार विकासखंड के बरकसपाली में 19 व्यक्ति व कांसाबेल के पाकरटोली में 12 व्यक्तिों के कोरोना पाॅजीटिव प्रकरण पाए जाने पर उक्त क्षेत्र के निर्धारित परिधि 07 दिवस के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
जिसमें फरसाबहार के बरकसपाली में के उत्तर दिषा में बाघ बस्ती सुखसागर के मकान तक, दक्षिण दिषा में ट्रांसफार्मर एवं जाॅन पिटर केमकान के बीच तक, पूर्व दिषा में डमर साय के मकान तक, पष्चिम दिषा में सुखसाय के मकान तक तथा कांसाबेल के पाकरटोली के उत्तर दिषा में हरिजन बस्ती तक, दक्षिण दिषा में कंवर बस्ती तक, पूर्व दिषा में केंदापानी तक, एवं पष्चिम दिषा में मुख्यमार्ग कुनकुरी से तपकरा जाने वाले मार्ग तक के निर्धारित परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Share This Article
Leave a review