गुरूजी रोड़ बना जानलेवा……

अशोक सारथी आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत धौंराभांठा से हमीरपुर(उड़िसा) गुरूजी रोड़ जिसमें रात-दिन ट्रक ट्रांसपोर्टरों द्वारा चलाया जा रहा ट्रेलर, डम्पर, ट्रक ओभर लोड कोयला भर भारी मात्रा में उड़िसा से कोयला जिंदल कम्पनी के सी.एच.पी. कोलवाशरी में खपत किया जा रहा है। जिसके कारण रोड़ में धूल, धुंआ, डस्ट से आमजनता तथा स्कूली बच्चों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन की हादसे हो चूके हैं इसी सप्ताह एक व्यक्ति का जान चला गया। विगत वर्षों कई लोगों की जान चली गई है, कई मवेशीयों की कोयला वाहनों की टक्कर से मौत हो चूकी है। फिर भी इसका कोई भी संज्ञानात्मक कार्यवाही अभी नहीं हो पाया है।
आज से 15 साल पहले 2007 की फरवरी माह मेंं भी कीचड़ के कारण व्यस्त मार्ग होने के कारण लोगों को चलना मुश्किल था। यह सड़क जो क्षेत्र का महत्वपूर्ण सड़क है क्षेत्र के आसपास के गाँवों से हजारों की संख्या में विद्यार्थी विद्याअध्ययन करने के लिए हाई,हायर एवं मिडिल स्कूल आते हैं।
2007 में कई बच्चों एवं शिक्षकों के कीचड़ में फंसने एवं सन् 20/22 को बच्चों द्वारा खराब सड़क के कारण स्कूल से टी.सी. मांग करने पर क्षेत्र के समाज सेवी शिक्षाविद शिक्षक श्री एस.पी. गुप्ता ने तीन बार धरना दे कर एवं लोगों के सहयोग से इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग से करवाया गया था ताकि बच्चे सुरक्षित स्कूल पहुंच सकें किन्तु आज वही सड़क स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों के लिए खतरा बन चूका है। 2007 से इस रोड़ को गुरूजी रोड़ के नाम से जाना जाता है।
इस रोड़ के प्रेरक श्री एस. पी. गुप्ता ने तमनार क्षेत्र के न्यूज संवाददाता ए.के. सारथी से चर्चा करते हुए इस रोड़ के दुर्दशा की ओर शासन का ध्यान आकर्षित किया है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button