फांसी लगाकर अधेड़ व्यक्ति ने की आत्महत्या कारण अज्ञात

*ग्राम पंचायत टुरटुरा में फांसी लगाकर अधेड़ व्यक्ति ने की आत्महत्या…*
धौराभांठा:- जिले के लैलूंगा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत टुरटुरा में मंगलवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 50 वर्षीय कार्तिकेश्वर नागेसिया ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों से मिली जानकारी अनुसार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद सभी सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक एक आवाज सुनाई दी। मृतक की पत्नी भुलोबाई जब कमरे से बाहर आई तो उन्होंने कार्तिकेश्वर को घर के आंगन के परछी के बांस के बल्ली से लटका पाया। तत्काल परिजनों और आस-पास के लोगों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के चार बेटे और एक बेटी हैं।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button