
वारदात:मामूली विवाद पर 3 बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला
गुरुवार रात लगभग 10 बजे मिट्ठूमुड़ा के सारथी मोहल्ले में तीन बदमाशों ने एक युवक पर लोहे के हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने के कारण वह गश खाकर गिर पड़ा। हमला करने वाले बदमाश फरार हो गए।
रायगढ़।। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। संजय सोनवानी (24) छोटी किराना दुकान लगाता है। पहले वह मोहल्ले में रहता था। कुछ दिनों से उसका परिवार निगम के ईडब्ल्यूएस में शिफ्ट हो गया है। संजय मोहल्ले से गुजर रहा था, तभी यहां रहने वाले गणेश, प्रेम और खदरू सारथी ने उसकी गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार को हत्या के प्रयास मामले के फरार आरोपी अजय ठाकुर (27) को गिरफ्तार किया। 12 दिसंबर को घायल रूपेश ठाकुर के पिता होम सिंह ठाकुर (उम्र 64 साल) ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि निर्माणाधीन घर में 12 दिसंबर सुबह लेबर पानी डाल रहे थे।
बगल में बड़े भाई लेखनसिंह ठाकुर के मकान में थोड़ा पानी छिटकने से लेखन का बेटा अजय ठाकुर विवाद करने लगा। अजय ठाकुर फिर उसी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। रूपेश ने कमरे से निकलक रोका तो उसने रूपेश के गले में चाकू से वार कर दिया।