फिर लगाया जाएगा लॉकडाउन? देश के इन 90 जिलों में मिल रहे कोरोना के 80 प्रतिशत नए मामले…पढ़िए पूरी खबर

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार कम होने के बाद कई राज्यों में अनलॉक कर दिया गया है। वहीं, जिन राज्यों में संक्रमण अधिक हैं, वहां अभी लॉकडाउन जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी।

देश में पिछले 9 दिन से लगातार 50,000 से कम मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के 80% नए मामले 90 ज़िलों से आ रहे हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, असम, कर्नाटक में ज़्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि देश में पिछले 9 दिन से लगातार 50,000 से कम मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के 80% नए मामले 90 ज़िलों से आ रहे हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, असम, कर्नाटक में ज़्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।

देश में अभी भी कुछ​ ज़िले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10% से ज़्यादा है। मुख्यत: अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, केरल, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड में पॉजिटिविटी ज़्यादा है। कुछ ज़िलों में अधिक संक्रमण देखा जाए तो हमें ये मानकर चलना पड़ेगा कि कुछ इलाकों में अभी भी दूसरी वेव है।

देश में कोरोना की स्थिति

  • देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 35.75 करोड़ डोज लगाई गई हैं।

  • पिछले 24 घंटों में भारत में 34,703 नये मामले दर्ज हुये, जो 111 दिनों में सबसे कम हैं।

  • भारत में सक्रिय मामले कम होकर 4,64,357 तक पहुंचे, जो 101 दिनों में सबसे कम हैं।

  • कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.52 प्रतिशत हैं।

  • अब तक पूरे देश में कुल 2,97,52,294 मरीज स्वस्थ हुये।

  • पिछले 24 घंटों के दौरान 51,864 मरीज स्वस्थ हुये।

  • पिछले लगातार 54वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

  • रिकवरी दर में इजाफा, वह 97.17 प्रतिशत पहुंची।

  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.40 प्रतिशत है।

  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.11 प्रतिशत है, जो लगातार 15वें दिन तीन प्रतिशत से कम पर कायम है।

  • जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 42.14 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button