मंहगाई का दूसरा नाम केंद्र की भाजपा सरकार है- जयसिंह अग्रवाल… केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के राज में गरीब सिर्फ मंहगाई की मार झेल रहें है- रामकुमार यादव…

सक्ती। प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मंहगाई के मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है, गांव-गांव, शहर-शहर कांग्रेसी प्रदेश की जनता को जनजागरण अभियान चलाकर जागरूक कर रही है।
इसी कड़ी में मंहगाई के विरध में कांग्रेस द्वारा नगर में जनजागरण अभियान अंतर्गत पद यात्रा कर अग्रसेन चौक में सभा का भी आयोजन किया गया। इस अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने व लोगों को केंद्र की भाजपा द्वारा छलावे को बताने छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी सक्ती पहुंचे। वैसे तो जय सिंह अग्रवाल 27 नवंबर को जिले के प्रवास पर थे और सक्ती से पहले चंद्रपुर विधानसभा के ग्राम सिंघरा और रामभांठा में पद यात्रा कर सभा को संबोधित किया। अपने तयसुदा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जय सिंह अग्रवाल थोड़े विलंब से सक्ती पहुंचे चूंकि चंद्रपुर क्षेत्र में जनता से मिलते हुए कुछ विलंब हुआ। लेकिन नगर की जनता अपने प्रभारी मंत्री का इंतेजार की और उनके साथ हटरी से अग्रसेन चौक तक पद यात्रा में शामिल हुई। वहीं फिर अग्रसेन चौक में सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने हमारी बरसों पुरानी मांग को पूरा किया और हमें सक्ती जिले की सौगात दी, हम नवघोषित जिला सक्ती निवासी हमेशा डॉ महंत के ऋणी रहेंगे, और सक्ती क्षेत्र की जनता से मेरा अनुरोध है कि गत विस चुनाव में डॉ महंत को 35 हजार वोट से जिताया था 2023 में उन्हें 70 हजार से जिताईये, चुटकी भरे अंदाज में श्री यादव ने कहा कि अगर डॉ महंत को आपलोग 70 हजार वोटों से नहीं जिताएंगे तो आपलोगों से मेरा झगड़ा हो जाएगा। श्री यादव ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने सरकार बनाई है और यह सरकार जनता की सरकार है वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार जनता को लूट रही है किसान, व्यापारी, मजदूर कोई खुश नहीं है केंद्र की भाजपा सरकार के नीतियों से, अब हमें इकट्ठा होकर मोदी जी को जवाब देना है कि मंहगाई की मार ही भाजपा सरकार है।
सभा को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल सहित ट्रेन के किराए, बस के किराए, जो भी आमजनता के उपयोग या दैनिक उपयोग की चीजें हैं उसे ढूंढ ढूंढ कर भाजपा की केंद्र की सरकार ने मंहगा किया है ताकि गरीब और मध्यम वर्ग परिवार को कष्ट हो, ताकि भाजपा अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा सके, 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले 350 रुपये रसोई गैस, 60 रुपए पेट्रोल, 55 रुपए डीजल, 80 रुपए सरसों तेल मोदी जी को और भाजपा के नेताओं को मंहगी लगती थी और अब जब केंद्र में भाजपा की सरकार है और 1000 रुपए रसोई गैस, 100 रुपए उपर पेट्रोल, 100 रुपए डीजल, 250 रुपए लीटर सरसों तेल अब सस्ता लग रहा है, भाजपा की अभिनेत्रियां कांग्रेस के शासन काल मे मंहगाई का रोना रोती थीं और देश की जनता को गुमराह करती थीं अब कहां है वो अभिनेत्रियां जनता पूछ रही है। जयसिंह अग्रवाल ने आगे कहा कि विकास की बात भाजपा कभी करती नहीं और विकास से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है, भाजपा लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकती है और अब हमें भाजपा के झांसे में नहीं आना है, भाजपा को बताना है कि मंहगाई की मार नहीं सहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनजागरण अभियान के प्रभारी गुलजार सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा, पूर्व विधायक चैनसिंह सामले, नपा अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद ईश्वर लोधी, अधिवक्ता दिगम्बर प्रसाद चौबे, त्रिलोकचंद जायसवाल, गिरधर जायसवाल, पिन्टू ठाकुर, महबूब भाई, अमित राठौर, पार्षद गजाधर यादव, पार्षद रामसंजीवन देवांगन, पूर्व पार्षद संतोष सोनी लाला, अल्पसंख्यक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ताहेर कमर, विजय बहादुर गहरवाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button